लीवर को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:35

फैटी लिवर के घरेलू उपाय :-

1. हल्दी

हल्दी में एंटी- इंफ्लेमेटरी के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाने में काफी मदद करती है।

2. ग्रीन टी

लिवर खराब होने पर इंसान को हर समय घबराहट महसूस होती है और उसे मतली आती रहती है, तो ऐसे में ग्रीन टी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. करेला

करेले का कड़वा स्वाद लिवर पर सकारात्मक असर डालता है। फैटी लिवर के लिए आप रोजाना एक या आधा कप करेले की सब्जी खाएं या जूस पिएं।

4. साबुत अनाज

साबुत अनाज फाइबर और दूसरे न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। यह आसानी से पच भी जाता है। साबुत अनाज फैटी लीवर के नुकसान को रोकता है।

5. आंवला

आंवला में भरपूर मात्रा में एन्टीऑक्सिडेंट और विटामिन सी मौजूद होता है जो लीवर फंक्शन को दुरुस्त रखने का काम करता है। आंवले के सेवन से लिवर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है। इस वजह से लिवर के मरीजों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है।

6. नारियल पानी

अगर आप फैटी लिवर की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो नारियल पानी का सेवन भी फायदेमंद साबित होगा। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट और हेपेटो प्रोटेक्टिव का गुण होता है है जो फैटी लिवर की समस्या दूर करने में बहुत ही प्रभावी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info